तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में हाथी ने दो लोगों पर हमला किया,दोनों की मौके पर ही हुई मौत,क्षेत्र में दहशत का माहौल,मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची
मृतक के परिजनों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की,लालकुआं कोतवाली के पीछे पहाड़ी खत्ता की घटना
रुद्रपुर/लालकुआं। लालकुआं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज शाह पठानी खत्ते में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों व्यक्तियों की मौत हाथी के कुचलने से हुई है।
मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति उम्र 75 वर्ष निवासी हुंकारखाप, जबड़ा, जिला चतरा झारखंड। दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरा मृतक व्यक्ति विक्षिप्त था। सीओ अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के अलावा वन विभाग के रेंजर रूपनारायण गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
