विधायक अरोरा ने डीएम को सौंपा पत्र,सीएम की घोषणा में शामिल बंग भवन” के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके, इसके लिए भूमि शीघ्र हस्तांरित कार्य कराया जाए
विधायक बोले प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को पत्र प्रेषित कर मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल “बंग भवन” के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके, इसके लिए भूमि शीघ्र हस्तांरित कार्य कराने को कहा। विधायक ने पत्र में अवगत कराया कि रुद्रपुर में बंगाली समाज के उत्थान एवं उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन हेतु “बंग भवन” का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए भूमि का चयन किच्छा बाईपास रोड स्थित पुरानी ट्रेजरी को चिन्हित किया गया है।उन्होंने एसडीएम से अनुरोध किया है कि चयनित स्थल पर “बंग भवन” के निर्माण हेतु आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें। ताकि क्षेत्र के बंगाली समाज को एक सुसज्जित एवं समर्पित सांस्कृतिक केंद्र उपलब्ध हो सके। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और “बंग भवन” का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि प्राथमिकता से बंग भवन हेतु भूमि हस्तांरित कार्य को किया जयेगा। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, एसडीएम गौरव पाण्डेय, मयंक क्ककड़ सहित बंगाली समाज के जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
