सड़क हादसे में नेपाली महिला की मौत, कार चालक समेत चार घायल
कार में सवार सभी दिल्ली से अपने घर जा रहे थे
रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र में तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार में नेपाल निवासी 5 लोग सवार थे। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। मृतका के परिवार के लोग पहुच गए। जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी चार लोग दिल्ली से एक कार में सवार होकर बनबसा के रास्ते नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिसमें कार सवार जयंती पत्नी दीपक राज समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयंती की बेटी प्रीति, सुवाष, करन कार चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिए हैं। इधर सूचना पर मृतका के परिवार के लोग समेत रिश्तेदार पहुंच गए हैं।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
