हंस स्पोर्ट्स अकैडमी कल्याणी व्यू रुद्रपुर में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन महिला पुरुष प्रतियोगिता 22 एवं 23 नंबर को हंस स्पोर्ट्स अकैडमी कल्याणी व्यू रुद्रपुर में आयोजित होगी। उक्त प्रतियोगिता की जानकारी रुद्रपुर महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉक्टर राजेश कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर और पीएनजी राजकीय महाविद्यालय रामनगर राजकीय महाविद्यालय खटीमा डीएसबी परिसर नैनीताल राजकीय महाविद्यालय काशीपुर सहित 10 महाविद्यालयों की टीम प्रतिभाग करेंगे टीम का फाइनल मुकाबला 23 तारीख सुबह को 10 से होगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
