सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो बना वायरल करना युवक को पड़ा भारी
एसएसपी ने वायरल वीडियो को लिया संज्ञान में,युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। जनपद की कोतवाली किच्छा क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को अवैध पिस्टल हथियार और 10 कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी गंभीरता से लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। पुलिस के मुताबिक 22 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल व जिंदा कारतूस दिखाते हुए लोगों को भयभीत करता हुआ नजर आया। एसएसपी की गंभीरता के बाद कोतवाली किच्छा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले अभियुक्त राजकुमार पुत्र हंसराज निवासी गीतांजलि विहार कॉलोनी थाना किच्छा को इंट्राक तिराहा लालपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
