ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दबोचे एक नाबालिग समेत दो वाहन चोर, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को सफलता मिली
चोरी की तीन बाईकें बरामद, बरामद बाईकों में दो ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से चोरी की गई थी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नाबालिग समेत दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी की तीन बाईकें बरामद की। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में लगातार हो रही बाईक चोरी की घटनाओं को रोकथाम के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही। पिछले दिनों क्षेत्र से कई बाईकें चोरी हो गई।थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि 21 नवंबर को जे ब्लाक ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित दास के घर के बाहर से चोरों ने बाइक चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए थे। जिसके बाद पुलिस उनकी पहचान में जुट गई थी। रविवार सुबह सूचना मिली फुलसुंगा तिराहे पर दो संदिग्ध बाईक से कहीं जा रहे है। इस सूचना पर एसआई मनोज जलाल और एसआई पंकज महर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख बाईक सवार दो युवक भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनकी घेराबंदी कर बाईक सवार किशोर समेत दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम डिबडिबा बिलासपुर रामपुर निवासी आनंद पुत्र राम किशोर बताया। पूछताछ में उन्होंने अंकित दास की बाईक की चोरी की बात कबूल की। बाद में पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बाईक और बरामद की। जिसमें एक बाईक बालाजी पुरम तीन पानी डैम निवासी
रविन्द्र कुमार की है। बाद में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत किया। बताया कि कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में एएसआई हरदेश परिहार,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार,नन्दन राम,ललित मोहन समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
