टनकपुर ने लिया संकल्प—युवाओं के साथ नशामुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम
टनकपुर। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में प्रेरित करना था।कार्यक्रम में संस्थान के छात्र छात्राओं सहित विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नशा मुक्ति संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए सूचना विभाग के कुमाऊँ लोक सांस्कृतिक कला दर्पण, लोहाघाट दल ने एक मार्मिक एवं विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। साथ ही एक लघु फ़िल्म के माध्यम से भी नशा मुक्ति का सशक्त संदेश प्रसारित किया गया।महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विचार-संवाद, चर्चा एवं “नशा मुक्त उत्तराखंड” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें उत्तम तिवारी ने प्रथम, मोनिका पांडे ने द्वितीय और दिया जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान दून मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरीटेंडेंट एवं विशेषज्ञ नंदन सिंह बिष्ट ने युवाओं के लिए परामर्श सत्र का संचालन किया। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। तनाव प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और जीवन कौशल पर उपयोगी सुझाव साझा किए।
कॉलेज के डायरेक्टर एचएल मंडोलिया ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग ही समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है, और ऐसे आयोजन उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने “No to Drugs” सेल्फ़ी अभियान में हिस्सा लेकर समाज को स्पष्ट संदेश दिया।
सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए सामूहिक नशा मुक्ति शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि “नशा किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं, यह परिवारों के दुख, टूटे सपनों और बिखरते भविष्य की जड़ है। यदि हमारी मुहिम किसी एक युवा को नशे से दूर रख सके या किसी माँ की आँखों में उम्मीद लौटा दे—तो यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। सेवा संकल्प समाज के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श शिविर, जीवन कौशल प्रशिक्षण और नशा पीड़ित परिवारों के सहयोग हेतु कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा गोविंद सामंत,अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा,सीओ वंदना वर्मा, निरीक्षक चेतन रावत, एनटीएफ प्रभारी सोनू बोरा आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
