नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म सहित हत्या के मामले मे फरार अभियुक्त गिरफ्तार
5 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के दिशा-निर्देशन में कोतवाली कुंडा पुलिस ने नाबालिक के दुष्कर्म,अपहरण तथा हत्या के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पांच आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक
थाना कुंडा में पंजीकृत एफआईआर 331/2025 धारा -103(1)/137(2)/64(1)/143/144/238/61(2)बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट व 3(2)(v)ए एससी SC,एसटी एक्ट में प्रकाश मे आये संदिग्ध अभियुक्त नईम पुत्र चउआ खान निवासी ग्राम मडोरा थाना नूरपुर जिला बिजनौर यूपी की तलाश व गिरफ्तारी के लिए एसपी काशीपुर के पर्यवेक्षण व सीओ के नेतृत्व में संदिग्ध अभियुक्त की तलाश को टीम का गठन किया गया। पुलिस के मुताबिक फरार अभियुक्त नईम पुत्र चउवा खान निवासी ग्राम मंडोरा थाना नूरपुर जनपद बिजनौर की तलाश कर रही पुलिस को उसकी एक जगह पर होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उसे मौके पर पहुंच दबोच लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस इस मामले से संबंधित 2 महिलाओं सहित 5 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
