डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड कार्यसमिति का विस्तार
प्रेम शंकर सिंह फार्मेसी अधिकारी संघ के मंडलीय सचिव,मुकेश नौटियाल को सचिव गढ़वाल का दायित्व सौंपा
रुद्रपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व ने कार्यसमिति का विस्तार करते हुए मुख्य औषधि भंडार रुद्रपुर में कार्यरत फार्मेसी अधिकारी ठाकुर प्रेम शंकर सिंह को संगठन का कुमाऊं मंडल सचिव नियुक्त किया है। जबकि महानिदेशालय में कार्यरत फार्मेसी ऑफिसर मुकेश नौटियाल को एक बार फिर मंडलीय सचिव गढ़वाल का दायित्व सौंपा गया है। यह दायित्व उन्हें दूसरी बार प्रदान किया गया है। मंडलीय सचिव का पद राज्य कर्मचारी संघों में महत्वपूर्ण पद होता है। मंडलीय सचिव की देखरेख में ही संघ की जनपद शाखाओं के चुनाव संपादित होते हैं। मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह ने कहा है कि राज्य में फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन को लागू कर आम जन के स्वास्थ्य की रक्षा की दिशा में कदम बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उनके मनोनयन पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, महामंत्री डॉ सतीश चंद्र पानडेय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश भूषण नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय, संगठन मंत्री राहुल लखेड़ा, संयुक्त मंत्री नितिन कुंवर कोषाध्यक्ष प्रदीप रावत, संप्रेक्षक गंगा सिंह थलवाल, पूर्व महामंत्री पवन पांडेय, पूर्व मंडलीय अध्यक्ष गजेन्द्र पाठक, डीपीओ आरसी खुल्बे,डीके जोशी,जगदीप राणा सहित अधिकांश जनपद शाखाओं ने खुशी व्यक्त की है।
इस दौरान पैरालम्पिक आर्म रेसलिंग के विश्व चैंपियन एसडीएच बाजपुर में कार्यरत सीपीओ दलजीत सिंह गोराया ने सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें ठाकुर प्रेम शंकर सिंह को पुनः दायित्व मिलने पर सम्मानित किया। प्रान्तीय अध्यक्ष-प्रान्तीय महामंत्री सहित सभी प्रान्तीय पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
