जु-जित्सू खिलाड़ियों ने जीते पदक, विद्यालय ने किया गया सम्मानित
आस्था राणा ओर आरव छाबड़ा आगामी नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप में करेंगे उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व
रूद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित एक स्कूल के जु-जित्सू खिलाड़ियों ने आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलपार ,हल्द्वानी में अयोजित हुई उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में जु-जित्सू कोच ऋषि पाल भारती सहित सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए पदक पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि छात्र शिक्षा के साथ–साथ खेलकूद में भी नए नए कीर्तिमान प्राप्त कर रहे है, विद्यालय ने हमेशा अपने छात्रों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान किया है ताकि वे हर क्षेत्र की गतिविधि में विकास कर सकें चाहे वह शिक्षा, खेल या अन्य कोई अतिरिक्त भूमिका हो। ताकि वे अपनी वास्तविक क्षमता की भी पहचान करें। बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा एक उज्जवल भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के जु-जित्सू कोच ऋषि पाल भारती के दिशा निर्देशन प्रशिक्षण ले रहे छात्र निरंतर जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। विद्यालय सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे रहा है, जहाँ बच्चे सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क, और नेतृत्व क्षमता जैसे ज़रूरी जीवन कौशल भी सीख रहे हैं। कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि विगत दिनों गोलाकार, हल्द्वानी के आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड जु-जित्सू एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित हुई उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता 2025 में विद्यालय की कक्षा 12वीं ( कॉमर्स) की छात्रा आस्था राणा ने अंडर 18 आयु वर्ग, ( 57 किग्रा) भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक एवं ने वाज़ा स्पर्धा में रजत पदक एवं कक्षा नौ वीं के छात्र आरव छाबड़ा ने अंडर 16 आयु वर्ग (– 48 किग्रा) भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किए।यह दोनों खिलाड़ी 19 से 23 दिसंबर 2025 तक आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में आयोजित होने जा रही नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
