विधायक ने झील – चामुंडा मन्दिर मार्ग निर्माण का किया निरीक्षण,भ्रमण,सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा
कार्य की धीमी गति पर पीडब्लूडी विभाग पर दिखाई नाराज़गी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र झील से चामुंडा मंदिर राज्य योजना से स्वीकृत 2. 1 करोड़ की लागत से वाइट टॉपिग द्वारा निर्मित मार्ग का विधायक शिव अरोरा ने स्थालीय निरीक्षण किया। इस उन्होंने मौका मुआवजा कर रोड की गुणवत्ता का जायजा लिया साथ ही निर्माण मानको अनुसार हों इसको लेकर स्वयं ही रोड की मोटाई लम्बाई की जांच की। इसके साथ ही निर्माण कार्य एक ओर पूर्ण होने के बाद दूसरी साइड निर्माण कार्य में धीमी गति पर विधायक ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी क़ो नारजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ट्रांजिष्ट कैंप व सिडकुल जाने वालों की लाइफ लाइन है ऐसे में इसके निर्माण की धीमी गति कतई बर्दास्त नही की जायेगी उन्होंने मौके पर पीडब्लूडी सहायक अभियंता अनिल कनोजिया क़ो सख्त नराजगी जाहिर करते हुऐ कहा की यह सबसे व्यस्ततम मार्ग है, जिसके चलते एक और निर्माण होने से और दूसरी ओर कार्य अधूरा रहने से आवाजहि एक ओर से हों रही है निरंतर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। विधायक की सख़्ती के बाद विभाग का कहना अगले एक सप्ताह मे मार्ग के दूसरे ओर टॉप डालने का कार्य आरम्भ होगा। विधायक ने कहा कि एक सप्ताह बाद काम शुरू होते ही 3 – से 4 दिन मे निर्माण कार्य पूर्ण हों जायेगा। रोड क़ो लेकर लम्बे अरसे से संघर्ष होते रहे। लेकिन उनके द्वारा किये गए प्रयास के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण को 2.1 करोड़ की धनराशि जारी करवाई ओर वाइट टॉपिग तकनीक से यह आंतरिक मार्गो मे बनने वाली रुद्रपुर की पहली रोड होंगी।
लापरवाही या गुणवत्ता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि विधानसभा में उनके द्वारा ऐसे ऐसे मार्गो के निर्माण कार्य करवाए गये जिनकी सुध दशकों से किसी ने नही लीं थी।
इस दौरान राजकुमार साह, पार्षद पवन राणा, कैलाश राठौर, भाजपा नेता किरन विर्क, सुनील यादव, गिरीश राठौर, शमी गुप्ता,मनोज मदान,दीपू राठौर, शंकर विश्वास, मयंक कक्कड़, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
