काशीपुर एवं जसपुर ब्लॉक की एएनएम के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश ने किया
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में काशीपुर एवं जसपुर ब्लॉक की एएनएम के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को गर्भवती माताओं के समय पर टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव (डिलिवरी) के उपरांत नवजात शिशु के नियमित एवं समयबद्ध टीकाकरण तथा सभी जानकारियों को समय से यू-विन पोर्टल पर अपडेट करने संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी एएनएम को आवश्यक सामग्री की किट भी वितरित की गई। जिसे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं सीएमओ ने सौंपा।
पूर्व विधायक ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को भी समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। एएनएम स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत कड़ी हैं।उनके प्रशिक्षण से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार आएगा।”
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जनस्वास्थ्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ राजेश आर्या, मोहम्मद चांद मियां, प्रदीप पाठक, नंदलाल, एसीएमओ डॉ डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
