साईबर थाना कुमाऊँ पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,साईबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश
बिहार निवासी दो शातिर अपराधी दिल्ली के विजय विहार थाना क्षेत्र रोहिणी से दबोचा
कैंपा कोला’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर की थी लाखों की लाख रुपये की धोखाधड़ी
रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ के साईबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र रूद्रपुर पुलिस टीम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कैंपा कोला’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 23.55 लाख रुपये की साईबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर व पेशेवर अपराधियो को दिल्ली के विजय विहार थाना क्षेत्र रोहिणी से गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी बिहार के निवासी हैं।साईबर अपराधियों ने कैंपा कोला’ कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर कंपनी का फर्जी अधिकारी बन रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस आदि के नाम पर 23,55,451 रुपये की साईबर धोखाधड़ी की। गिरफ्तार अपराधी बिहार राज्य से बडी संख्या में रोजगार के नाम पर सीधे सीधे लोगो को दिल्ली बुलाकर उनके नामो पर विभिन्न बैंकों में सैलरी के नाम पर खाता खुलवाकर साईबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। उनके पास से बडी मात्रा मे विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन,सिम कार्ड, बैंक खाते, पासबुक,एटीएम, आधार कार्ड,पैन कार्ड आदि सामान बरामद किया है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद ऊधमसिहनगर निवासी एक व्यक्ति ने माह नम्वबर 2025 में साईबर थाना कुमाँय़ू परिक्षेत्र रूद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कराया। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने गूगल पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोजने के दौरान साईबर ठगों ने रिलायंस का फर्जी अधिकारी बनकर डीलरशिप दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी फीस के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की।साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमांयू ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आईपीएस अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक / विवेचक शरद चौधरी, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन के नेतृत्व में टीम बना कर खुलासा करने के निर्देश दिए। घटना में प्रयुक्त बैंक खातों,रजिस्टर्ड मोबाईल,व्हाट्सअप की जानकारी संबंधित बैंकों, सर्विस प्रदाता कंपनियों से डेटा लिया गया। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और स्टॉक आदि के नाम पर कुल 23.55 लाख रूपये की धनराशि 3 बैंक लाभार्थी बैक खातों में स्थानान्तरित करायी गयी।धनराशि विभिन्न बैंक खातों में स्थानान्तरित कर एटीएम से नगद निकासी की गई। सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने पर गिरफ्तार अपराधियों ने बैंक आफ बडौदा एटीएम से निकाला जाना स्पष्ट हुआ। इसके बाद लाभार्थी बैंक खाताधारकों तथा मोबाईल नम्बरों पर तकनीकी व मैनुअली रूप से सत्यापन किया गया और प्रकाश में आये अपराधी राम कुमार पुत्र राजेन्द्र महतो निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना अकबरपुर जिला नवादा बिहार, शुभम कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गोरईया वीघा थाना कतवीश सराय जिला नालन्दा बिहार को विजय विहार थाना क्षेत्र रोहिणी दिल्ली से दबोचा। घटना में प्रयुक्त एसएमएस अलर्ट मोबाईल नम्बर,मोबाईल डिवाईस व अन्य साईबर धोखाधडी में प्रयोग में लाये जा रहे विभिन्न कंपनियों के 8 अदद मोबाईल फोन मय सिम कार्ड, 27 विभिन्न बैको की पासबुक, 18 विभिन्न बैको की चैकबुक, 30 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड,5 आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी एसटीएफ ने लोगों से साईबर अपराधियों से सावधान रहे। जानकारी मिलने पर निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें।
अपराध करने का तरीका—–
एसटीएफ के मुताबिक अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह बड़े पैमाने बिहार राज्य के सीधे सादे लोगो को जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही थी को रोजगार के नाम पर दिल्ली बुलाकर उनके नामों पर विभिन्न बैको में खाते खुलवाकर सैलरी आने का झाँसा दिया जाता था। बाद में बैक खातो में पंजीकृत मोबाईल नम्बरो, एटीएम कार्ड व बैकिग किट को अपने पास रखकर एटीएम से कैश विड्राल, यूपीआई व अन्य आनलाईन व मोबाईल बैकिंग के माध्यम से साईबर धोखाधडी को अंजाम दिया जा रहा था।
पुलिस टीम में यह अधिकारी निरीक्षक, विवेचक शरद चौधरी,महिला एसआई वन्दना चौधरी, एएसआई सतेन्द्र गंगोला,हेड कांस्टेबल सोनू पाण्डे,मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
