गाय पर अशोभनीय टिप्पणी रोका तो मुस्लिम युवकों पर हाथापाई का आरोप
हिंदूवादी नेता बिट्टू के साथ पीड़ित चौकी रम्पुरा पहुंचा, कार्रवाई की मांग
रुद्रपुर। गाय पर अशोभनीय टिप्पणी से रोकने पर मुस्लिम युवकों ने गाली गलौज कर हाथापाई कर दी। इतना ही नहीं हाथापाई करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हिंदूवादी नेता बिट्टू शर्मा के साथ पीड़ित पक्ष ने रम्पुरा चौकी पहुंच कर क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। वार्ड नंबर 12 रेशमवाड़ी रुद्रपुर निवासी पप्पू रस्तोगी पुत्र महेंद्र पाल रस्तोगी ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। युवक ने शिकायत में कहा कि उसकी मोहल्ले मेें ज्वेलर्स की दुकान है। गुरुवार दोपहर वह अपनी दुकान के आगे बैठ कर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो देख रहा था। इसी दौरान उसने वहां आए पड़ोस के लोगों से वीडियो के मीलियन फालोवर्स होने की बात कहीं तो रेशमवाड़ी में ही रहने वाले मुस्लिम युवक ने उनकी बात सुन कर उसने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कटाक्ष किया। उसके विरोध करने पर उससे गाली गलौज कर हाथापाई कर मारपीट की। उसके बाद वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही प्रधानमंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पप्पू रस्तोगी ने कहा कि वह व्यक्ति क्षेत्र का माहौल खराब करने का पूर्व में भी कई बार प्रयास कर चुका है। पीड़ित पक्ष हिंदूवादी नेता बिट्टू शर्मा के साथ रम्पुरा चौकी पहुंच कर शिकायत दे कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी रम्पुरा कविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। इधर हिंदूवादी नेता बिट्टू शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई न की तो वह मामले को उच्चाधिकारियों तक लेकर जाएंगे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
