ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एमए छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का कारण,जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जताई जा रही आशंका
रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे उपचार को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से ग्राम दहिया भोज फरीदपुर बरेली निवासी 29 वर्षीय दीपक भारद्वाज के पिता मदनलाल का कुछ वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। जिसके बाद से वह यहां जगतपुरा निवासी अपने करीबी रिश्तेदार के घर रह रहा था और उसने एमए की शिक्षा भी ग्रहण की थी। शुक्रवार दोपहर को उसकी तबियत बिगड़ गई और परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर एसआई महेश कांडपाल पहुंचे। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक दीपक कुछ समय से बीमार रहता था । मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस ने भी युवक के विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिवार में कोहराम मच गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
