संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी ने लालपुर स्थित स्वचालित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर शुल्क सूची चस्पा नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, चस्पा करने के निर्देश दिए,वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य को कहा
रुद्रपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हल्द्वानी गुरदेव सिंह ने लालपुर स्थित स्वचालित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ऊधम सिंह नगर मोहित कोठारी भी थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप न पाए जाने पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने को निर्देशित किया। रात्रि अथवा कोहरे के समय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निरीक्षण में संशोधित शुल्क सूची केंद्र पर चस्पा नहीं मिली। इस पर उन्होंने एटीएस इंचार्ज को सेंटर के अंदर और बाहर संशोधित शुल्क की सूची चस्पा करने को निर्देशित किया। ताकि पारदर्शितापूर्वक कार्य संपादित हो। उन्होंने एटीएम इंचार्ज को फिटनेस जारी करने से पूर्व टायर,हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट,लाइट,इंडिकेटर आदि की जांच अनिवार्य रूप से करने भी निर्देशित किया।केंद्र संचालक को वाहनों के फोटो अपलोड करते समय वाहनों के बैंक साइड की फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करें। उन्होंने बताया कि
केंद्र पर की गई फिटनेस के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी का निरीक्षण किया। केंद्र में कार्यरत कार्मिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई व उपस्थिति की जांच की गई। केंद्र संचालक को वाहन स्वामी/ चालक आदि के बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी आदि उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा। फिटनेस प्रमाण पत्र केवल योग्य वाहनों को ही मिलेगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
