दुकान से नकदी चोरी के शक में पहुंची पुलिस तो युवक ने ब्लेड से रेता गला, दोनों हाथों की नस भी काटी,गंभीर
पुलिस के सामने ही युवक ने की आत्महत्या की कोशिश,पुलिस ने दरवाजा तोड़ लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया
किच्छा। दुकान से नकदी चोरी के संदेह में पूछताछ करने पहुंची पुलिस के सामने अपने आपको ट्रायल रूम में बंद कर ब्लेड से गला रेत आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाल लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। युवक ने गला के साथ दोनों हाथों की नस भी काट ली। काफी खून बह जाने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात महेंद्र जनरल स्टोर व जॉकी शोरूम मां गंगा सेल्स से साढ़े चार लाख की नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस को पहले दिन से ही दुकान में ही काम करने वाले कर्मचारी पर संदेह था। जिसके चलते पुलिस दुकान के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही थी। सोमवार दोपहर जब पुलिस दुकान में पूछताछ के लिए पहुंची तो तैयब पुत्र इशाक निवासी वार्ड नंबर 15 किच्छा को लगा पुलिस उसे पकड़ कर ले जाएगी। जिस पर उसने भाग कर अपने आपको मां गंगा सेल्स के ट्रायल रूम में अपने आपको बंद कर ब्लेड से गला काट लिया। पुलिस दरवाजा तोड़ कर जब अंदर घुसी तो चारो तरफ खून बिखरा था। पुलिस ने स्थानीय दुकानदार के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। चिकित्सक उसके उपचार में जुटे है। युवक ने गला रेतने के साथ ही दोनों हाथों की नसें पर भी ब्लेड मार लिया। हालत नाज़ुक बताई जा रही है। निरीक्षक प्रकाश दानू ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
