फाजलपुर महरौला में फायरिंग करने वाला शातिर सिमरनदीप सिंह गिरफ्तार
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई थी फायरिंग, एक मजदूर की हुई थी मृत्यु,घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 315 बोर शस्त्र बरामद
रुद्रपुर। रविवार सुबह फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में जमीनी विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया। कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र फाजलपुर महरोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस घटना में घायल एक मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।मृतक की पहचान कार्तिक पोतदार पुत्र मानिक पोतदार निवासी विरंची, थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण बिहार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त भूमि को लेकर रम्पुरा निवासी कश्मीर सिंह एवं बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के मध्य लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पूर्व में पुलिस की धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचना के दौरान अभियुक्त सिमरनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखविंदर सिंह निवासी मजार के सामने, बगवाड़ा, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस
पूछताछ में अभियुक्त ने जमीनी विवाद के चलते फायरिंग की घटना को करना कबूल किया। घटना में प्रयुक्त अभियुक्त का लाइसेंसी 315 बोर शस्त्र प्रीत विहार क्षेत्र की झाड़ियों से बरामद किया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।
गिरफ्तार अभियुक्त का पुलिस के सामने सरेंडर
सूत्रो की मानें तो रविवार को फाजलपुर महरौला में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में शामिल अभियुक्त का बगवाड़ा पुलिस चौकी में सरेंडर किया है। हालांकि सुबह से ही पुलिस घटना का जल्दी खुलासा होने के महकमें में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
