संजय जुनेजा बुधवार को शाम 4 बजे सिर मुंडनवाएगे
जुनेजा का अंकिता भंडारी के हत्यारे वीआईपी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन है
रुद्रपुर। उत्तराखंड की शांत वादियों को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश की आत्मा को आहत किया है। एक साधारण परिवार की बेटी अंकिता, जिसने सम्मान के साथ जीवन जीने का सपना देखा था, उसे अन्याय और सत्ता के दंभ ने निगल लिया। यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि न्याय, संवेदना और मानवता की परीक्षा है।प्रदेश में जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है। इसी को लेकर, संजय जुनेजा, इस जघन्य अपराध के विरोध में और मामले में संलिप्त वीआईपी आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार यानी 31 दिसम्बर को सांकेतिक विरोध स्वरूप संजय नगर खेड़ा, दुर्गा मंदिर रुद्रपुर मे शाम, 4 बजे अपना सिर मुंडवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह कदम सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधों के खिलाफ यह एक मौन, लेकिन अत्यंत सशक्त प्रतिरोध होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन अंकिता को श्रद्धांजलि, उसके परिवार के दर्द के साथ एकजुटता और यह संदेश है कि उत्तराखंड की जनता अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि न्याय नहीं तो चैन नहीं। बता दें कि वर्तमान में संजय जुनेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं और वह कांग्रेस से जुड़े हैं।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
