थर्टी फर्स्ट और नववर्ष को लेकर एसएसपी की सख्त हिदायत, अधीनस्थों को दिए निर्देश
ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत जनपद में 24 घंटों में 354 की काउंसलिंग, 95 के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान

रुद्रपुर। 31 दिसंबर एवं नववर्ष को लेकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधीनस्थों को ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी के निर्देश के बाद जनपद पुलिस का जिले में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। जनपद के थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन ‘लगाम’ के अंतर्गत विशेष अभियान
संचालित किया गया। यह अभियान 31 दिसंबर एवं नववर्ष के दौरान अवैध गतिविधियों, नशाखोरी, हुड़दंग एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई है। पुलिस ने 24 घंटों में 354 व्यक्तियों की काउंसलिंग की और 95 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की। एसएसपी के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस ने कई व्यक्तियों को चिन्हित कर थानों में तलब किया। एसएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई सार्वजनिक शांति भंग करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर हुड़दंग या शांति भंग की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नववर्ष पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था—–
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देशन में जनपद को संवेदनशीलता के आधार पर जोन एवं सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रात्रि गश्त, पैदल पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस—–
नववर्ष के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती।नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान। जनपद में पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहेगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
