प्रीत विहार गोलीकांड, तीन और आरोपी गिरफ्तार,एक दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा
पूछताछ में घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद, जल्दी होगा खुलासा
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में एक मजदूर की मौत हो गई थी।इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा है। वह विदेश भागने की तैयारी में था। जबकि एक आरोपी को पुलिस घटना के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक मजदूर की मौत हो गई थी। मृतक बिहार का निवासी था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के रिश्तेदार की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जबकि पुलिस ने इसी मामले में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस फायरिंग में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जुट गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त बंदूक मय गिरफ्तार किया और कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को एक आरोपी के विदेश भागने की सूचना मिली। इस पर पुलिस आनन-फानन में लुक आउट जारी कर उसे पकड़ने दिल्ली रवाना हो गई और आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया। पुलिस ने इसके अलावा दो और आरोपियों को पकड़ लिया। इनसे भी घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद किया है। पुलिस के निशाने पर घटना में शामिल और भी है। पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने ये अभियुक्त गिरफ्तार किए—-
जशनदीप उर्फ जशन पुत्र हरपाल सिंह
निवासी फाजलपुर महरौला, रूद्रपुर।
शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र स्व. साहब सिंह
निवासी ग्राम छतरपुर कॉलोनी, थाना पंतनगर।
तनवीर सिंह उर्फ कमैर सिंह
निवासी किच्छा बाईपास रोड, रूद्रपुर।
बरामद माल—
315 बोर की एक लाइसेंसी राइफल।
315 बोर की एक अवैध राइफल।
32 बोर की एक अवैध पिस्टल।
घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
