हमारे मुख्यमंत्री और एसएसपी देश के सबसे ईमानदार,हम खाली हैं- पांडेय
बुक्सा जनजाति के आराध्य श्रद्धेय राजा जगत देव सिंह की प्रतिमा खंडित करने का मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस कार्यालय घेरा
11 माह बाद भी नहीं हुआ प्रतिमा खंडित प्रकरण का खुलासा
रुद्रपुर। शुक्रवार को गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने एसपी क्राईम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद विधायक ने मीडिया को बताया कि हमारे मुख्यमंत्री और एसएसपी देश के सबसे ईमानदार है, केवल हमारे पास काम नहीं, खाली हैं। समझ नहीं आया विधायक ने तारीफ की या तंज कसा। विधायक के द्वारा बोले गए शब्द चर्चा का विषय बने हुए हैं।गांव डलपुरा गदरपुर स्थित बुक्सा जनजाति के आराध्य श्रद्धेय राजा जगत देव सिंह की प्रतिमा खंडित करने का मामला अचानक उस वक्त गर्मा गया। 11 माह बाद भी प्रतिमा खंडित प्रकरण का खुलासा नहीं हुआ और भड़के गदरपुर विधायक ने समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही प्रकरण के दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई,तो वृहद आंदोलन होगा। विधायक का कहना था कि एसएसपी ने 11.30 बजे मिलने का टाईम दिया। इसके बावजूद एसएसपी के पास टाईम नहीं मिला। इधर
लोगों का कहना था कि विधायक अरविंद पांडेय ने तत्काल वैकल्पिक प्रतिमा लगा दी। बुक्सा नेताओं ने तहरीर देकर खुलासा का मुद्दा उठाया था। बार- बार मुद्दा उठाने के बाद भी 11 माह से कोई खुलासा नहीं हुआ।बुक्सा समाज और वह खुद कई बार एसएसपी के अलावा गदरपुर पुलिस से पर्दाफाश का मुद्दा उठा चुके है,लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने प्रतिमा खंडित करने के पीछे कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के हाथ होने की आशंका जताई। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष लाखन सिंह, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल,महादेव सिंह,वीर सिंह, नरेंद्र सिंह कोरंगा,गोपी सागर, पप्पू सिंह, धर्म सिंह बीडीसी मेंबर, स्वरूप सिंह प्रधान, राकेश सिंह,प्रीतम सिंह,किशन सिंह बाबा, श्याम सिंह,सोमल सिंह,भूप सिंह,नरेश सिंह जन जाति अध्यक्ष काशीपुर,कंचन सिंह,लक्ष्मण सिंह,चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
