अंकिता भंडारी प्रकरण,कांग्रेसी पहुंचे कलेक्ट्रेट गेट,कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंक-झोंक, धक्का मुक्की
बेरिंग डेटिंग तोड़ परिसर में घुसे, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रुद्रपुर। अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन।

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। कलेक्ट्रेट में पहुंचने पर वहां तैनात पुलिस ने कांग्रेसियों को गेट पर रोकने की कोशिश की। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोंक झोंक हो गई। धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस की कोशिश के बावजूद कांग्रेसी बेरिंग डेटिंग तोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए। एक बार पुलिस ने गेट को किसी तरह बंद कर दिया। के बावजूद कांग्रेसी गेट खोल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसी अंकिता भंडारी प्रकरण में शामिल वीआईपी का खुलासा कर कार्रवाई और सीबीआई जांच की पुरजोर मांग उठाई। प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इससे पहले कांग्रेसी नैनीताल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एकत्रित हुए और यहां से किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
