स्किल डेवलेपमेंट से ही संवर सकता है युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा
रुद्रपुर में खुला माइंड पावर यूनिवर्सिटी का नया केन्द्र, महापौर ने किया उद्घाटन

रूद्रपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में माइंड पावर यूनिवर्सिटी, भीमताल के नये केन्द्र का भव्य शुभारम्भ महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर किया। महापौर ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोलेगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।महापौर ने कहा कि जिला मुख्यालय रूद्रपुर तेजी से एजुकेशन हब के रूप में उभर रहा है। शहर में लगातार नये शिक्षण संस्थानों की स्थापना होना इस बात का प्रमाण है कि रूद्रपुर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।माइंड पावर यूनिवर्सिटी ने यहां केन्द्र की स्थापना करना स्वागत योग्य कदम है। स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगारपरक और स्किल आधारित शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दे रही हैं। नई शिक्षा नीति के तहत वोकेशनल कोर्स और स्किल डेवलपमेंट को शिक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा बनाया गया है।सिडकुल क्षेत्र में पहले से कई बड़े उद्योग स्थापित हैं और सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से आने वाले समय में अनेक नये उद्योग रूद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित होने जा रहे हैं। इन उद्योगों से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। माइंड पावर यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, सोशल साइंस जैसे आधुनिक और उपयोगी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों से युवाओं को करियर संवारने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से विशेष रूप से शहर की बालिकाओं को शिक्षा में प्राथमिकता और विशेष अवसर देने का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में नगर निगम हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज के विकास का सबसे बड़ा आधार शिक्षा है। माइंड पावर यूनिवर्सिटी का संकल्प है कि कोई भी बच्चा स्किल और प्रोफेशनल शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. योगेश कुमार के विजन के तहत हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। डॉ. सुरेश कुमार ने घोषणा की कि रूद्रपुर केन्द्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता दी जाएगी तथा बालिकाओं की शिक्षा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।माइंड पावर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने महापौर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर कम्युनिकेशन केडी सिंह, विपिन पाण्डे,आदर्श जोशी, माधुरी गुप्ता,राम प्रकाश गुप्ता,गोपाल सिंह पटवाल, विक्की बोहरा, दुर्वेश यादव समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
