रुद्रपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में बिजली,राशन कार्ड, आधार कार्ड, जमीनी विवाद के मामले उठे
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए समस्याओं का निस्तारण के निर्देश
रुद्रपुर। नव वर्ष के प्रथम मंगलवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में तहसील रूद्रपुर का तहसील दिवस जिला सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को शान्त मन एवं संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नई उर्जा, उमंग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करते हुये जनता को योजनाओं से लाभान्वित करें। सरकार ने पूरे प्रदेश भर में जन जन की सरकार-जन जन के द्वार अभियान के तहत जनता के द्वार पर जाकर शिविर लगाकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। तहसील दिवस में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली,भूमि संबंधित 10 शिकायतें पंजीकृत हुई। एक जमीन के मामले में डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार को भूमि की 15 दिन में जांच करते हुए समस्या समाधान करने के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सीएमओ डॉ केके अग्रवाल,पीएमएस डॉ आरके सिन्हा, सीईओ केएस रावत,ईईलघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल निगम सुनील जोशी, जल संस्थान तरूण शर्मा, सिंचाई बीएस डांगी, विद्युत उमाशंकर चतुर्वेदी, तहसीलदार दिनेश कुटोला,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
