15 तक एसएसपी को निलंबित नहीं किया तो पुलिस मुख्यालय में होगा अनिश्चितकालीन धरना: प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोदियाल
प्रेस कांफ्रेंस में गोदियाल बोले एसएसपी के खिलाफ कौन करेगा कार्रवाई
रुद्रपुर। मंगलवार दोपहर को रामपुर रोड एक होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि सरकार प्रदेश में अपराधियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाले अधिकारिक को सिस्टम में बैठा रही है। सुखवंत सिंह आत्महत्या इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा है कि एसएसपी ने निचले अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी है, लेकिन एसएसपी के खिलाफ कौन कार्रवाई करेगा। क्योंकि मृतक ने मरने से पहले एसएसपी का भी नाम लिया है। सीएम को इस मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। 15 तक एसएसपी को नहीं हटाया गया तो कांग्रेस पुलिस मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देगी। गोदियाल ने कहा कि मृतक ने खुद एसएसपी को आरोपी बताया है। वही एसएसपी एसआईटी बना रहे है। उससे जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। एसएसपी को खुद जिला छोड़कर चला जाना चाहिए। एसएसपी और थानाध्यक्ष का पहले से गठजोड़ रहा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदेश,सुमित्तर भुल्लर आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
