श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और श्री हरि मंदिर में लोहड़ी का पर्व उत्साह के साथ मनाया
रुद्रपुर। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रुद्रपुर एवं श्री हरि मंदिर रूद्रपुर में लोहड़ी का पावन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने शाम को अग्नि देव का पूजन किया।ऋगवेद में अग्नि की स्तुति वैदिक मंत्रों के द्वारा की गई है। विद्वान पुरोहितों द्वारा अग्नि की पूजा अर्चना वैदिक विधि से किया। लोहड़ी जलाकर सभी लोगों ने अपने परिवार, संस्थान एवं राष्ट्र की उन्नति हेतु विशेष रूप से प्रार्थना की। लोहड़ी से संबंधित पारंपरिक लोक गीतों के द्वारा-जन समुदाय ने अपने मंगल भाव प्रगट किए। लोगों ने श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर एवं श्रीहरिमंदिर में देव दर्शन कर आर्थिवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नव विवाहित दम्पति ने अपने सुत्पड भविष्य की कामना की। नवजात शिशुओं को भायु, यथ तथा निरोगता हेतु उनके माता पिता तथा परिवार के लोगों ने प्रार्थना कर अग्नि में मिष्ठान अर्पण किए इस दौरान श्री सनातन धर्म सभा के सरपरस्त नन्द लाल भुड्डी, प्रधान महेश बब्बर,उप प्रधान तिलक राज घई, विजय जग्गा, महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा, नरेश शर्मा,डॉ प्रदीप अदलखा,राज कुमार खनीजों,महिला मंडल की अध्यक्ष शभि अरोरा,महावीर दाल के सुरेश राजदेव, राकेश राजदेव, कर्मचंद राजदेव,अमित अरोरा विजय विरमानी, राकेश सुखीजा,दीपक गुगलानी, पार्षद चिराग कालड़ा,नरेश,बँटी ग्रोवर, पिंकी ग्रोवर आकांशा अनेोगा, सीमा,राज वर्मा आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
