पुलिस ने वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
ओमेक्स रिवेरा सोसायटी में चालक पर लापरवाही से पैदल युवक को टक्कर मारकर घायल करने का आरोप
रुद्रपुर। कोतवाली पंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत ओमेक्स रिवेरा सोसायटी में एक नाबालिग द्वारा लापरवाही से कार चलाते हुए पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ओमेक्स रिवेरा सोसायटी निवासी चिंतन शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 11 जनवरी 2026 की शाम करीब सवा छह बजे वह सोसायटी की आंतरिक सड़क पार कर रहे थे। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्रतार स्विफ्रट डिजायर कार जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप है कि उक्त वाहन को सोसायटी के ही निवासी अमित छाबड़ा का नाबालिग पुत्र चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि चिंतन शर्मा के सिर और कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए रुद्रपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि आवासीय सोसायटी के भीतर अत्यधिक गति से वाहन चलाना और नाबालिग को चाबी सौंपना कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन स्वामी और संबंधित पक्षों के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच के लिए सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
