पर्यावरण विकास थीम पर एनएसएस का सात-दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ,मुख्य अतिथि डा. विपुल गुप्ता, कार्यवाहक अधिष्ठाता ने शुभारंभ
पंतनगर। विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात-दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि डा. विपुल गुप्ता, कार्यवाहक अधिष्ठाता, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय ने किया। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. आषुतोष मिश्रा ने बताया कि यह विषेश षिविर द्वितीय वर्श के 30 छात्रों द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसका मुख्य विशय ‘पर्यावरण विकास’ निर्धारित किया गया है जिसमें सभी स्वंयसेवक बेनी बस्ती में पर्यावरण विकास से सम्बंधित कार्य करेंगे तथा परस्पर वार्तालाप, नुक्कड़-नाटक, रैली इत्यादि के माध्यम से जागरूकता फैलायेंगे। डा. विपुल गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देष्यों के प्रतिपूर्ति हेतु व्यवसायिक शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा करना भी अति आवश्यक है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि आपका पहला कर्तव्य बौद्धिक विकास है परन्तु आपके अन्दर स्नेह, सहानुभूति, सहिश्णुता, समर्पण, सेवा जैसे भाव भी होने चाहिए तभी आपका समग्र विकास होगा। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार प्रकट किये तथा छात्रों से कहा कि शिविर के दौरान अपने विषय का ध्यान रखते हुए लोगों के बीच जागरूकता फैलाऐं। इस दौरान आपको अपने ग्रामीण समाज को समझने का मौका मिलेगा।उन्होंने छात्रों के चरित्र निर्माण उदारता एवं समाज को समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी श्रेयांसि तथा प्रेम प्रज्ञान ने किया। कार्यक्रम के दौरान डा. विपुल गुप्ता, डा. राजेश, डा. अनूप कुमार, डा. आकांक्षा खाती,नवीन शर्मा, हरीश थापा,आदर्षिता पाठक, शिल्पी राठौर, जतिन पिंगल,दक्ष रावत, राघव कोहली, कु.स्मृति पंचपाल, दुहिता दास,हंसराज गौतम आदि मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय ने रामनगर में आयोजित की किसान चौपल
रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विष्वविद्यालय में केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय पशु शोध समन्वित परियोजना-फ्रिजवाल द्वारा ग्राम रामनगर कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र-केलाखेड़ा में पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डा. सीबी सिंह, प्राध्यापक प्रजनन विभाग, परियोजना अधिकारी ने किया। डा. सीबी सिंह ने सभी पशुपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ परियोजना के उद्देश्य एवं इससे पशु पालकों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। डा. बृजेश सिंह ने पशु प्रबंधन व प्रजनन संबंधी समस्याओं के सुझाव पर प्रकाश डाला साथ ही पशु पोषण सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पशुपालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशु पालन करने एवं पशुओं के साथ अंगी-अंगा का भाव रखने की सलाह दी गयी। किसान चौपाल में पशुपालकों का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण विष्णु तिवारी, डा. सीबी सिंह, प्राध्यापक प्रजनन विभाग द्वारा किया गया। किसान चौपाल में कुल 40 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
