सुखवंत सुसाइड:-गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की बैठक सीबीआई जांच की उठी मांग
29 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रतिनिधियों की गोल मार्केट गुरुद्वारा में हुई बैठक,कई प्रस्ताव हुए पारित, न्याय नहीं मिला तो जल्द बन सकती है रणनीति
रुद्रपुर। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र पैगा चौकी निवासी किसान सुखवंत सिंह सुसाइड प्रकरण पर सिख समुदाय का आक्रोश भड़कता जा रहा है। शनिवार को गुरुद्वारा गोल मार्केट गुरुद्वारा सभागार में गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में सुखवंत सुसाइड प्रकरण की सीबीआई जांच सहित छह प्रस्ताव एक ज्वर में पारित हुए और निर्णय लिया गया है कि 20 जनवरी को अंतिम अरदास के बाद कमेटी ठोस आंदोलन की रणनीति बनाएगी और सुखवंत का बलिदान बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। बैठक में 29 गुरुद्वारे के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की एक आपात बैठक आहूत हुई। 29 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग लिया। तीन घंटे तक चली बैठक का मुद्दा किसान सुखवंत सिंह सुसाइड प्रकरण की रहा। काफी मंथन और चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि कमेटी सुखवंत सुसाइड प्रकरण को बेकार नहीं जाने दी जाएगी। जिसको लेकर जल्द ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीएम व राज्यपाल को ज्ञापन देगी। सुखवंत सुसाइड प्रकरण की वीडियो में माफियाओं और पुलिस के छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला द्वारा सिख समुदाय पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को देखते हुए तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने,सुखवंत के परिवार को शासन से चार करोड़ की आर्थिक सहायता देने,पुलिस की तफ्तीश पर भी सवाल उठाते हुए कमेटी ने सीबीआई जांच की मांग उठाई। हाथ ही 20 जनवरी को सुखवंत के अंतिम अरदास में अधिक से अधिक संगत को पहुंचने और यदि 20 जनवरी तक उठे प्रस्ताव पर कोई समाधान नहीं होता है,तो 21 जनवरी को एक बार फिर कमेटी बैठक कर रणनीति बनाएंगी। इस दौरान कमेटी के महासचिव प्रीतपाल सिंह,गुरमीत सिंह,सुरमुख सिंह विर्क,अजमेर सिंह,हरजीत सिंह विरदी,अजीत सिंह चाचू,परविंदर सिंह,अमनदीप सिंह,कमलजीत सिंह,हरि सिंह ग्रोवर,अवतार सिंह चावला, हरविंदर सिंह जॉनी आदि मौजूद रहे


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
