ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए,एकत्रित करने वाले वाहन को नियमित संचालन कराये
रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग जनपद में संचालित ग्राम्य विकास योजनाओं मनरेगा,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,ग्रामोत्थान रीप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एवं ग्रामीण स्वच्छता अर्न्तगत रूरल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बीडीओ अपने-अपने विकास खंडो में कूड़ा निस्तारण हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से सम्पर्क कर प्रभवी रणनीति के अन्तर्गत स्थापित काम्पैक्टरों का संचालन सुचारू रखे एवं ग्रामीण क्षेत्र के कूड़े को पृथकीकरण करते हुये निस्तारण करायें, साथ ही हाइवे से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण का प्लान बनाकर प्रस्तुत करें। किसी भी स्पॉट पर कूड़ा एकत्रित नहीं होना चाहिये। साथ ही कुड़ा एकत्रित करने वाले वाहन को नियमित संचालन कराये। सीडीओ ने निर्देश दिये कि ग्राम्य विकास के अर्न्तगत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत निधारित समय के अंतर्गत समस्त लाभार्थियों के वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करेंगे। किसी भी दशा में पात्र व्यक्ति आवासीय सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने मनरेगा योजना में मानव दिवस बढ़ाने और अमृत सरोवरों पर आजीविका से संबंधित गतिविधियों को संचालित किए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ससमय लक्ष्य पूर्ति करते हुये जनपद में स्थापित ग्रोथ सेन्टरों के सुचारु सचालन के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी ग्रोथ सेंटरों का संचालन रीप परियोजना के सहयोग से किया जाय। उन्होने कहा कि सभी बीडीओ इटीग्रेटेड फार्मिंग कलस्टर पर फोकस करते हुए अधिक से अधिक लक्ष्य पूर्ण करेगें। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि बीडीओ स्वयं सेन्टरों का निरीक्षण कर जांच करेगें। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, हिमांशु जोशी,डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, परियोजना अर्थशास्त्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला थीमेटिक एक्सपर्ट सौरभ सक्सेना, विपिन राणा,केके कांडपाल, कमल किशोर पांडे, शेखर जोशी, अतिया परवेज, असित आनंद,सीआर आर्य, संजय गांधी एवं ग्राम्य विकास विभाग से सम्वन्धित योजनाओं के डीपीओ मनरेगा, ब्लाक मिशन मैनेजर एनआरएलम,रीप परियोजना के कार्मिक आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
