गणतंत्र दिवस पर एसटीएफ कुमायूँ यूनिट निरीक्षक समेत दो अधिकारी डीजीपी मेडल से सम्मानित
विशिष्ट, साहसिक एवं सराहनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान,शुभ चिंतकों ने बधाई दी
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुमायूँ यूनिट के निरीक्षक समेत दो अधिकारियों को उनके विशिष्ट, साहसिक एवं सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक मेडल से सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह, प्रभारी एसटीएफ कुमायूँ यूनिट वर्ष 2025 के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध अत्यंत प्रभावी, योजनाबद्ध एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए कुमायूँ क्षेत्र में सक्रिय बाहरी राज्यों के 4 संगठित तस्कर गिरोहों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
इस बड़ी कार्रवाई में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब से राज्य में तस्करी कर लाए जा रहे 16 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल,1 राइफल एवं 40 कारतूस बरामद किए गए। यह एसटीएफ कुमायूँ की अब तक की सबसे बड़ी हथियार बरामदगी मानी जा रही है। इसके साथ ही इसी हेड कांस्टेबल रियाज अख्तर, एसटीएफ कुमायूँ यूनिट ने पिछले एक वर्ष में ईनामी एवं हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के दौरान सटीक,विश्वसनीय एवं तकनीकी इनफारमेशन एकत्र कर 6 कुख्यात ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। ये अपराधी लंबे समय से फरार रहकर कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बने हुए थे।सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट सेवा भावना का प्रमाण है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
