कार सवार दो युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, बेसुध हालत में छोड़ कर भागे
पुलिस की 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा,दूसरे की तलाश शुरू
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धरदबोच लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। जबकि एक अन्य की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसकी बेटी घर से सिडकुल जाने के लिए निकली। काफी देर तक टेंपो नहीं मिला तो पैदल ही चल दी। थोड़ी देर में एक कार सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और सिडकुल में छोड़ने की बात करने लगे। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।उन्होंने बताया कि घटना 25 जनवरी की थी और किशोरी की मां सूचना पुलिस को 26 जनवरी को दी। इसके बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पीडिता के बयानों के आधार विवेचना महिला एसआई को देने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल दास पुत्र पवित्र दास निवासी आदर्श कालोनी रुद्रपुर को दबोच लिया। वह मूल ग्राम गबिया सराई, चौकी रामनगर, थान- माधोटांडा, पीलीभीत यूपी का निवासी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सरस्वती इंटर कालेज के नजदीक एक होटल के पास से पकड़ा। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली। बरामद कार से फौरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किये जा रहे है । जबकि अन्य सहयोगी अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार करने वालों पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेश काण्डपाल, महिला एसआई नेहा ध्यानी, चौकी प्रभारी आवास विकास प्रकाश चन्द्र,एसआई मनोज जलाल,एसआई अकरम अहमद, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जगमोहन गौड़,नन्दन राम,एसओजी भूपेन्द्र आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
