पुलिस और एसओजी टीम ने सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी को भी दबोचा
एक आरोपी मंगलवार को ही दबोच लिया था,कार भी बरामद
घटना कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस और एसओजी की टीम ने किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म के दूसरा आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी को आवास विकास क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में एक कार में सवार दो युवकों ने सिडकुल छोड़ने की बात कह कर वाहन में बैठा लिया था और रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ कर सामूहिक दुष्कर्म कर बेसुध हालत में छोड़ कर भाग थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा आरोपी की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ सिटी प्रशांत उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का दूसरा आरोपी फुरकान पुत्र अकबर अली निवासी: ग्राम भोट, पुराने थाने के पास, थाना भोट, रामपुर यूपी को परशुराम चौक से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस एक आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही पकड़ लिया था। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई महेश काण्डपाल, महिला एसआई नेहा ध्यानी, चौकी प्रभारी आवास विकास प्रकाश चन्द्र, एसआई मनोज जलाल, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी,जगमोहन गौड़,नन्दन राम,एसओजी से
भूपेन्द्र आदि शामिल रहे।
छोड़ने का झांसा देकर बैठाया था कार में
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ने छोड़ने का झांसा दिया। दोनों युवक पीड़िता को सिडकुल क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चलती गाड़ी में पीछे की सीट से आकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया और बाद में उसे बेसुध हालत में छोड़ दिया था।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
