पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया
ब्लाक रोड स्थित ट्रंचिग ग्राउन्ड मोड पर खड़ा हुआ था आरोपी
रुद्रपुर। कोतवाली की चौकी रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक चौकी रम्पुरा के एसआई धीरज टम्टा टीम के साथ मंगलवार की रात क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था रोकथाम, संग्दिधों और वाहनों की चैकिंग गश्त के लिए निकले। इंदिरा चौक पंहुचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि ब्लॉक रोड में अंदर ट्रंचिग ग्राउन्ड मोड पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस कर्मी रामपुर रोड से होते हुए ब्लॉक रोड के पास पहुंचे तो ब्लॉक रोड में एक व्यक्ति सड़क ट्रंचिग ग्राउन्ड मोड पर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस उसके नजदीक पहुंची तो वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ उसने अपना नाम सतीश कोली पुत्र दीप चंद कोली निवासी वार्ड नंबर 24 रम्पुरा रुद्रपुर बताया। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि गिरफ्तार युवक की जींस पेन्ट की जेब से बरामद किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सतीश ने बताया वह नशे का आदी है और तमंचा नशे में एक व्यक्ति दे गया था। नाम पता नहीं जानता हूँ।
लड़ाई झगडा करने वालों को डराने की भी बात कबूल की। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में महेश राम,पूरन आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
