जनपद में वारंटियों और वांछितों के खिलाफ कार्रवाई तेज,बगवाड़ा पुलिस ने एक वारंटी दबोचा
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में पुलिस की वारंटियों और वांछितों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई। इस दौरान बगवाड़ा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक जनपद में वारंटियों और वांछितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत कोतवाली रुद्रपुर की चौकी बगवाड़ा पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ की। पुलिस ने वारंटी चन्द्रपाल गंगवार पुत्र भगीरथ गंगवार उम्र 46 वर्ष निवासी आर्य वाटिका कालोनी रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 323/504/506/147 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हो रहा। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल,ललित कुमार,दिलीप कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
