पुलिस और एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट ने अंतराज्यीय नशा तस्कर को दबोचा
बरामद स्मैक अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ से अधिक कीमती,यूपी से होम डिलीवरी देने आया ,कुमाऊं में नशे की बड़ी खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम
रुद्रपुर। जनपद की किच्छा पुलिस और एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में नशे के सौदागर को करोड़ों की खेप के साथ गिरफ्तार किया।कुमाऊं में सप्लाई से पहले ही पकड़ी गई 1 किलो 33 ग्राम स्मैक है। एसपी क्राईम निहारिका तोमर ने बताया कि प्रदेश में नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोतवाली किच्छा पुलिस और एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट ने संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार रात को बीरूनगला रोड दरऊ से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर बाईक सवार था।उसके पास से 1 किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। किच्छा कोतवाली में तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।
कुमाऊं के सितारगंज में सप्लाई करनी थी
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त स्मैक उसे बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी। जिसे वह सितारगंज क्षेत्र के निवासी हरजिंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त—-
सहनवाज पुत्र इस्तेखार, निवासी इस्लामनगर, वार्ड 15, बहेड़ी, जिला बरेली यूपी।
गिरफ्तारी टीम में सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धोनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा प्रकाश सिंह दानू, निरीक्षक एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप रुद्रपुर,एसआई पवन जोशी, चौकी प्रभारी दरऊ, कोतवाली किच्छा,एसआई एएनटीएफ विनोद जोशी,इसरार अहमद, वीरेन्द्र चौहान एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर,उमेश सिंह,उमेद गिरी कोतवाली किच्छा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
