रुद्रपुर कोतवाली पुलिस का क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर बगवाड़ा में बालिकाओं को महिला सुरक्षा,साईबर अपराध, नशा मुक्ति की जानकारी दी
रुद्रपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने
जारी निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर बगवाड़ा समेत एक नर्सिंग कॉलेज बगवाड़ा में जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम शामिल पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों,महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा,साईबर अपराध,नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा, महिला एवं बालिका संबंधित अपराधों के मामले में जागरूक किया। इसके साथ ही पुलिस ने गौरा शक्ति एप,यातायात सुरक्षा की भी विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने लोगों को आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/112 तथा “पुलिस आपके द्वार” अभियान की भी जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना संबंधित पुलिस को दें। यहां पर चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल, महिला हेड कांस्टेबल पायल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
