किच्छा विधायक बेहड़ का 69वां जन्म दिन बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया
पूर्व विधायक ठुकराल भी पहुंचे समर्थकों के साथ पहुंचे और बेहड़ को जन्म दिन की बधाई दी, तलवार भी भेंट की
रुद्रपुर।किच्छा विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ का 69वां जन्मदिवस आवास विकास, रुद्रपुर में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काट कर लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक,व्यापारी एवं विभिन्न वर्गों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने पहुंच विधायक को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जन्मदिवस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का विधायक तिलकराज बेहड़ ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और समर्थकों में खासा उत्साह रहा।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,मोहन खेड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, वीणा बेहड़, पुनीत छाबड़ा, साक्षी छाबड़ा, पूर्वा बेहड़,अनीषा बेहड़,पुरुराज बेहड़, श्रेयशी बेहड़, गॅरंगी बेहड़, सुम्मीतर भूल्लर, मीना शर्मा, नगर अध्यक्षा ममता रानी,अनिल शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद इंद्रजीत सिंह, साहब सिंह, अजय गुप्ता,बंटी अरोरा, तेजस अरोरा,दीपक गुगलानी, हरभजन सिंह, गुरचरण सिंह बराड, विक्रमजीत सिंह विक्की, पल्ली गावा,अवतार सिंह तारु,राजेश चावला,अजय नारायण सिंह, राजेश ग्रोवर, मेहुल शर्मा,समेत पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उधर किच्छा में भी विधायक का जन्म दिन बड़े धूमधाम से मनाया।
जनता का प्रेम और विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत-बेहड़
किच्छा विधायक बेहड़ ने उनके जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे समर्थक, सामाजिक समेत अन्य संगठनों के लोगों का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे सदैव क्षेत्र के विकास व जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का इसी तरह प्रेम बना रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
