कांवड़ यात्रा के साथ ही त्योहारों के मद्देनजर जनपद में पुलिस का अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च
एसएसपी ने दिए शांति व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
रुद्रपुर। जनपद में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा एवं आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों का संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। बुधवार को फ्लैग मार्च काशीपुर,जसपुर में निकाला गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना,सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना। कोतवाली जसपुर एवं कोतवाली काशीपुर पुलिस टीमों ने पैरामिलेट्री फोर्स के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं घनी आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की ।
सुरक्षा का भरोसा—-
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने गलियों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
एसएसपी के निर्देश—–
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा व त्योहारों के दौरान सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
रुद्रपुर में भी निकाला गया फ्लैग मार्च
रुद्रपुर। त्यौहारी सीजन को देखते हुए मंगलवार को रुद्रपुर में भी पुलिस ने पैरामिलिट्री के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को संदेश दिया कि किसी भी तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। रुद्रपुर कोतवाली से फ्लेग मार्च प्रारंभ सीर गोटिया,सुभाष कॉलोनी, डीडी चौक, खेड़ा कालोनी होते हुए किच्छा रोड पर फ्लैग मार्च का समापन किया। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह से नशे की बिक्री क्षेत्र में ना हो इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है।पुलिस ने लोगों से भी अपील की अगर कोई आसपास में नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
