रूद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने श्रेष्ट प्रदर्शन कर किया उत्तराखंड का नाम रोशन
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित
प्रतियोगिता में 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया
देहरादून/रुद्रपुर। मल्टीपर्पस परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित 3rd ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रुद्रपुर के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव बब्लू दिवाकर ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा सीआईएसएफ,आईटीबीपी, असम पुलिस,जम्मू कश्मीर पुलिस, उत्तराखंड पुलिस के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन सर्वाधिक पदकों के साथ उत्तराखंड रहा। दूसरे स्थान पर जम्मू और कश्मीर और तीसरे स्थान पर हरियाणा रहा।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा “मैं 3 थर्ड ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देती हूं। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है और हमें गर्व है कि खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान
पिंकी – स्वर्ण पदक प्री-जूनियर,
प्रतिमा यादव स्वर्ण पदक जूनियर,अनमोल रजत पदक जूनियर रेगु,अतुल रजत पदक जूनियर रेगु,अक्षत रजत पदक जूनियर रेगु,मान्या शर्मा – कांस्य पदक टेंडिंग प्री जूनियर गर्ल्स,
अदित्या कश्यप कांस्य पदक टेंडिंग जूनियर बॉयज़,अनमोल स्वर्ण पदक टेंडिंग जूनियर बॉयज़,श्रियांशु पाल – कांस्य पदक टेंडिंग जूनियर बॉयज़,
सुमित कुमार – कांस्य पदक टेंडिंग प्री-टीम बॉयज़,तन्वी नेगी रजत पदक टेंडिंग प्री जूनियर गर्ल्स, प्राची रावत स्वर्ण पदक टेंडिंग प्री-टीम गर्ल्स,साची गंगवार रजत पदक टेंडिंग जूनियर गर्ल्स, वृंदा राजन – रजत पदक टेंडिंग प्री-टीम गर्ल्स,संकल्प – स्वर्ण पदक जूनियर,हृदिक यादव – रजत पदक प्री-टीम,हर्षिका गौर कांस्य पदक प्री जूनियर,विवान दीपक – रजत पदक रेगु,दृिशा सागर कांस्य पदक तुंग्गल,अगम कुमार स्वर्ण पदक मैकान,समरप्रीत स्वर्ण पदक प्री-टीम,मान्या कोचर स्वर्ण पदक प्री जूनियर,समृद्ध गबा रजत पदक प्री-टीम,मिशिता राव – स्वर्ण पदक रेगु प्री जूनियर,आराध्य चौहान – स्वर्ण पदक रेगु प्री जूनियर,नंदिनी देव स्वर्ण पदक प्री जूनियर,मनन नेगी स्वर्ण पदक जूनियर,दिवागम सिंह स्वर्ण पदक जूनियर,अंशिका मिश्रा स्वर्ण पदक जूनियर,जेनिका धामी – स्वर्ण पदक जूनियर,आशीता नारंग – कांस्य पदक प्री जूनियर,आरना अग्रवाल – कांस्य पदक प्री जूनियर,अभिनभ अधिकारी – कांस्य पदक प्री जूनियर,प्रिंस सिंह – स्वर्ण पदक जूनियर,चेतन प्रजापति – रजत पदक टेंडिंग,सुनीता भट्ट स्वर्ण पदक रेगु,बृजेश राजपूत स्वर्ण पदक जूनियर,गुरकरण सिंह- स्वर्ण पदक प्री-टीम,तनुजा बुंगला स्वर्ण पदक रेगु,चेतन प्रजापति स्वर्ण पदक सीनियर,पूजा मेहर स्वर्ण सीनियर,हर्षिता सक्सेना प्रीत तीन स्वर्ण पदक।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
