देहरादून भाजपा कार्यालय में पहुंची कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, सीएम धामी ने भी किया मीना का स्वागत
कांग्रेस में पूर्व विधायक ठुकराल की एंट्री होने के बाद से मीना कांग्रेस से चल रही थी नाराज, वर्ष 2022 में कांग्रेस से विधायक का चुनाव भी लडा था
रुद्रपुर/देहरादून।कांग्रेस पार्टी से नाराज कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा देहरादून भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मीना शर्मा पूर्व विधायक ठुकराल की एक ऑडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह मीना शर्मा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा थे। बावजूद कांग्रेस ने ठुकराल को पार्टी में शामिल किया। तभी से मीना कांग्रेस से भी खफा हो गई। राजनीतिक उठापठक के बाद आखिरकार मीना ने भाजपा में जाने का फैसला लिया। बता दें कि पिछले कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाली पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा कई बडे पदों पर रही। वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार विधानसभा की प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभाल रही। शनिवार को देहरादून भाजपा कार्यालय पहुंच कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया। इसका कारण पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल है,क्योकि पिछले कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होती है। ठुकराल की आवाज जैसी ऑडियो में कांग्रेस नेत्री के खिलाफ अपशब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। मामले को लेकर मीना और राजकुमार ठुकराल में जुबानी जंग शुरू हुई। ओडियो के वायरल के काफी समय बाद मीना ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। मीना का गुस्सा शांत नहीं हुआ और दो माह पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा भट्ट ने बड़े नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली बुलाकर ठुकराल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कांग्रेस नेत्री का सब्र टूटा और जमकर ठुकराल व कांग्रेस पर भी भडास निकालनी शुरू कर दी। शनिवार की दोपहर को एक गोपनीय ढंग से मीना शर्मा स्थानीय विधायक शिव अरोरा के साथ देहरादून भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मीना को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मीना शर्मा के भाजपा में शामिल होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया। चारों ओर ठुकराल व मीना के विवाद की चर्चाएं होने लगी। चर्चा तो यहां तक शुरू हो गई कि मीना का यह दांव कांग्रेस को नुकसान या फिर भाजपा को कितना फायदा पहुंचाएंगा। यह आने वाला वक्त ही बताएंगा। उधर सीएम धामी ने भी मीना शर्मा का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

औडियो वायरल के बाद से मीना दे चुकी थी सभी पदों से इस्तीफा
ऑडियो प्रकरण सामने आने के बाद से ही कांग्रेस नेत्री ठुकराल के कांग्रेस शामिल करने के बाद भी पार्टी हाईकमान से ठुकराल को विधायकी का टिकट नहीं देने और ज्वॉइनिंग कराने पर पुनर्विचार का मुददा उठाती रही। उन्होंने ऐसा कोई दरबार नहीं छोड़ा था जहां मीना ने अपनी गुहार नहीं लगाई थी। पार्टी हाईकमान ने मीना की हर गुहार को ठुकरा दिया था। नाराज मीना ने सार्वजनिक मंच पर आकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार विधानसभा प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
