रुद्रपुर इंडेन गैस एजेंसी पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कामर्शियल सिलेंडरों पर की दामों की बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की
कांग्रेसी बोले जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में गैस सिलेंडर के दामों में यह वृद्धि लोगों की कमर तोड़ने का काम करेगी, बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
रुद्रपुर। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर में 993 रुपये एवं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर में 261 रुपये की भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रुद्रपुर इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने गैस सिलेंडर उठाकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गैस सिलेंडरों में की गई दामों बढ़ोतरी को वापिस लेने की मांग की। शनिवार को काशीपुर बाईपास स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर व गैस सिलेंडर को अपने हाथ में लेकर जोरदार तरीके से विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी वृद्धि का सीधा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। भोजनालय, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को इसका सबसे अधिक नुकसान होगा, जिससे उनकी लागत बढ़ेगी और अंततः इसका बोझ आम जनता पर पड़ेगा।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी पहले ही परेशान है,ऐसे में गैस सिलेंडर के दामों में यह वृद्धि लोगों की कमर तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने सरकार से तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
इस मौके पर मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा,मोनिका ढाली,गौरव खुराना, इंद्रजीत सिंह,दिनेश पंत,सौरव बेहड़,सुहेल खान,जितेश शर्मा, राकेश अधिकारी, सौरभ शर्मा, राकेश कोली, उमर अली, विकास विश्वास, अमनप्रीत सिंह, आशित बाला अशोक राय, अर्जुन विश्वास, अनंत विश्नोई, दिलशाद अहमद, विक्रमजीत सिंह, निशांत शाही आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
