युवती आत्महत्या को पहुंची काशीपुर रोड फ्लाईओवर, पुलिस में हड़कंप मचा, आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस युवती को समझा कोतवाली ले गई, युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
युवती का बैंक कर्मी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
रुद्रपुर। युवती ने शादी का झांसा देकर बैंक कर्मी युवक पर शारीरिक संबंध बना शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो नाराज युवती ने आत्महत्या करने को काशीपुर रोड फ्लाईओवर पर पहुंच गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची युवती को किसी तरह समझा बुझाकर उसे कोतवाली ले गई। पुलिस का आरोप है कि युवक ने शादी से इंकार कर दिया गया तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
शनिवार दोपहर गांधी कालोनी निवासी एक युवती आत्महत्या के लिए काशीपुर फ्लाईओवर पर पहुंच गई। उसके हाथ में तख्ती भी थी। इस दौरान युवती ने बताया कि मोहल्ले का ही युवक बैंक में नौकरी करता है। सात साल से वह उसके साथ प्रेम संबंध में है। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना दी। सात अप्रैल की रात वह उसके घर आ गया। उससे शादी करने की बात करते हुए उससे जबरन संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। धमकी दी कि शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसे जान से मार देगा। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर आत्महत्या के लिए फ्लाईओवर काशीपुर रोड पर पहुंची। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसआई अनिल जोशी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं मानी। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पुलिस युवती को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
