भाजपा कार्यालय पर ऊधमसिह नगर भाजपा युवा मोर्चा की संगठनात्मक परिचय बैठक आयोजित,बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना,आपसी समन्वय को बढ़ाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना
रुद्रपुर। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा की संगठनात्मक परिचय बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली एवं प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी की मौजूदगी रही।इस दौरान बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, आपसी समन्वय को बढ़ाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था।कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। इसके उपरांत संगठन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने एवं जनसंपर्क को व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही उसकी पहचान है और सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन संगठनात्मक एकता, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, मोर सिंह यादव, सुरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री विशाल सिंह,शशांक वर्मा, पारस अग्रवाल, रचित सिंह, मनीष गोस्वामी,अंकित गोयल सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
