शिवालिक बेलोड्रम रूद्रपुर में राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता वूमेन लीग का शानदार शुभारंभ,ओवर ऑल ईस्ट जोन चैंपियनशिप – ईस्ट जोन
रही
रुद्रपुर। अस्मिता वूमेन लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता2025-26 का दूसरे दिन का आयोजन शिवालिक बेलोड्रम रूद्रपुर उत्तराखंड में आयोजित किया गया।आयोजन के दूसरे दिन आज प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को सुपेरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, नजारत उप सामाहर्ता जुबैक सक्सेना,आकांशा निगम उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की के संयुक्त रुप से विजेता खिलाडियों को पुरसकृत किया गया। इसके साथ इस मौके पर उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी,महासचिव दिवेश पांडे, संयुक्त सचिव विजय पाठक समेत साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक नीरज तंनवर आदि अतिथियों ने बिजेता खिलाडियों का हौसला अफजाई किया।सीएफआई एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में तथा उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला गया।जिसमें पूरे देश के विभिन्न जॉन से आए साइकिलिंग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रदर्शन के बुलंदियों का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के विभिन्न राज्य एवं जॉन से 249 महिला प्रतिभागीयों ने भाग लिया। दो दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु साइकिलिंग फेडरेशन के तरफ से तकनीकी अध्यक्ष के रूप में तमिलनाडु से ऍम गायत्री एवं दिल्ली से रेस डायरेक्टर विजय नारायण सिंह के साथ ही तकनीकी अधिकारी दर्जनों की संख्या में प्रतियोगिता को सफल करने में अपना योगदान दिए। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में देश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने वर्गों में पदक पर कब्जा जमाया।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
