गांधी पार्क में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जिले भरके सरकारी विभागों के कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को निकली विशाल रैली,वर्ष में 2005 में बंद कर दी गई थी पेंशन,कर्मियों ने कहा सरकार ने बुढ़ापे का सहारा छीन लिया
सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो बड़ा आंदोलन की चेतावनी भी दी
रुद्रपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जनपद भरके विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने कमर कस ली है। कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से कर्मचारियों ने विशाल रैली निकाली। रैली में कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की पुरजोर मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।रविवार को जिला संरक्षक हुकुम सिंह नयाल और जिलाध्यक्ष डीपी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले भर के सरकारी विभागों के कर्मचारी गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से कर्मचारियों की विशाल रैली शहर के मुख्य मार्गो से निकाली। रैली गांधी पार्क में पहुंच समाप्त हुई। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कि पुरानी पेशन व्यवस्था सेवानिवृत कर्मी के बुढापे का सहारा था और सेवानिवृत पर होने पर एक सम्मान राशि के सम्मान थी। जिसे प्राप्त कर बुजुर्ग अपनी जीविका को संचालित कर सकता है। लेकिन वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। ऐसे कर्मचारियों को एनपीएस दी जा रही है। एनपीएस में पुरानी पेंशन की तरह कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर अंतिम वेतन का 50 फीसदी और महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उसे बाजार आधारित पेंशन दी जाती है। जिस कारण पेंशन धारकों को बुढ़ापे में मुसीबत का सामना करना पड़ता है। यहीं कारण है कि पुरानी पेशन व्यवस्था बहाली का मुददा उठाते हुए राष्ट्रस्तर पर विरोधी रैली निकालने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो कर्मचारी अपने सम्मान की खातिर अनिश्चितकालीन आंदोलन भी करेंगे। इस मौके पर बीएन बेलवाल,गीता रानी,विशाल अग्रवाल,तरुण कालरा,देवराज सिंह, ममता चौहान,जुल्फिकार अली,दिनेश चौहान,रेखा सती,रेनु आर्य,राहुल कुमार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
