पार्षद पति पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप,भावुक हुआ युवक,बोला क्या मुस्लिम होना देश में महापाप है,समर्थकों को लेकर कोतवाली पहुंचा,पुलिस को तहरीर सौंपी
युवक बोला उसने रुद्रपुर में बचपन बिताया,अभद्रता का भी लगाया, सुबह से पुलिस के चक्कर काट रहा,कोई सुनने को तैयार नहीं,टोल फ्री नंबर पर भी सूचना दी
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है और यही बोल रहा है कि रुद्रपुर में यह कैसी राजनीति हो रही है। जहां एक मुस्लिम युवक ने अपना मकान बनाना चाहा,तो पार्षद पति ने स्थानीय लोगों के साथ निर्माण कार्य रुकवा दिया। मुस्लिम होने का ताना देते हुए कॉलोनी छोड़ने को कहा। पीड़ित युवक समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचा और भावुक होते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवक ने बताया कि कौमी एकता वाले इस देश में मुस्लिम होना महापाप है। रविवार को
वार्ड-37 दरियानगर निवासी इमरान अंसारी कोतवाली पहुंचा। साथ में उसके पिता और पड़ोसी भी थे। पीड़ित के मुताबिक वह उसका परिवार पिछले 50 सालों से दरियानगर में रहता है। वर्ष 2020 में उसने वार्ड-31 ईश्वर कॉलोनी में 150 गज का प्लांट खरीदा था और जमा पूंजी इकठ्ठा कर तीन मई को जब रजिस्ट्रीशुदा प्लाट पर मकान बनाने का कार्य शुरू किया। आरोप है कि पार्षद पति सचिन मुंजाल व एक अन्य व्यक्ति स्थानीय लोगों को इकठ्ठा कर आते है और मुसलमान होने का ताना मारते हुए निर्माण कार्य रुकवा देता है। जबकि वास्तविकता यह है कि इसी कॉलोनी में 150 से अधिक मुस्लिम परिवार सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहते है। भावुक युवक का यह भी कहना था कि उसके पिता ने बालिका इंटर कॉलेज में कई वर्षो तक नौकरी भी की और जिस दरियानगर गांव में वह रहते है। वहां भी आज तक किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हु आ है। आरोप है कि पार्षद पति अपने साथी के साथ मिलकर अभद्रता करने लगे जो दुर्भाग्यपूर्ण है। युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पार्षद पति का कहना मुझे नहीं है कोई आपत्ति,आरोप निराधार
रुद्रपुर। जातिवाद की राजनीति के आरोपों में घिरे पार्षद पति सचिन मुंजाल का कहना था कि कॉलोनी के अंदर मुस्लिम परिवार मकान बनाकर रह सकता है। उन्हें कोई आपत्ति नही है। मामला यह था कि शनिवार को स्थानीय लोग मकान बनाने का विरोध कर रहे थे और पार्षद पति होने के नाते सूचना मिलने पर वह मौके पहुंचे।मामले की जानकारी ली थी। जिस स्थान पर मकान बन रहा है। उसके आसपास कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता है। उनके द्वारा आपसी सलाह मसवरा कर मकान का निर्माण शुरू कराने की बात कही थी। उन्होंने आरोपों को निराधार बताए।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
