नशा मुक्त उत्तराखंड” संकल्प के तहत जनपद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,35 लाख रूपये से अधिक की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार,पूर्व में भी जा चुका है जेल
एसएसपी का अंतरराज्यीय नशा सप्लाई चेन का खुलासा,पुलिस की जांच में बरेली कनेक्शन आया सामन,संगठित नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत
रुद्रपुर। नशा मुक्त उत्तराखंड” संकल्प के तहत जनपद पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 लाख से अधिक की स्मैक बरामद हुई हैं। पुलिस जांच में संगठित नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।एसएसपी अजय गणपति ने रविवार को खुलासा करते हुए कहा कि जनपद में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि चौकी बरा क्षेत्र, सितारगंज रोड स्थित नैनीताल बैंक के समीप संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद आकिल पुत्र शाकिर निवासी इस्लामनगर, वार्ड 4, सितारगंज बताया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 104.23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। एसएसपी ने बताया कि
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि वह उक्त स्मैक बरेली जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुडिया निवासी “बोबी” नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। जिसे वह क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उक्त सप्लायर की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी। साथ ही संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।पुलिस टीम मेंनिरीक्षक राजेश पांडेय, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स,
थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, थाना पुलभट्टा,एसआई धीरज वर्मा, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार,हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पांडेय,विनोद खत्री आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
104.23 ग्राम अवैध स्मैक
01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है। वह वर्ष 2025 में थाना सितारगंज क्षेत्र से स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इससे स्पष्ट है कि अभियुक्त नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
एसएसपी अजय गणपति ने कड़े शब्दों में कहा कि “नशे का कारोबार केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के खिलाफ गंभीर षड्यंत्र है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कठोरतम कार्रवाई ही कर रही है और यह अभियान और अधिक तीव्रता से जारी रहेगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
