पुलिस ने शहर से लापता किशोरी सकुशल बरामद की,आरोपी युवक भी गिरफ्तार,आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा,दोनों को रोडवेज बस स्टैंड से पकड़ा
25 अप्रैल को लापता हो गई थी,जांच में पता चला किशोरी को किराए पर रहने वाला दन्या निवासी युवक बहला फुसलाकर ले गया
रुद्रपुर। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़ा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि आरोपी को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल को शहर निवासी किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की,लेकिन सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को पुत्री के लापता होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को इस दौरान पता चला कि किशोर को नौगांव दन्या अल्मोड़ा निवासी हिमांशु पुत्र जोगा राम भगा ले गया है। तब से पुलिस हिमांशु की तलाश शुरू कर दी। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि आरोपी किशोरी के साथ रुद्रपुर बस स्टेशन पर है। इस पर एसआइ अमित कुमार, कांस्टेबल मंजू आर्य,हरीश बिष्ट रोडवेज स्टेशन पहुंचे और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से किशोरी को भी बरामद कर लिया। आरोपी कालोनी में ही किराए पर रह कर किसी दुकान पर काम करता था।उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 5/6 समेत अन्य धाराओं में बढ़ोत्तरी में प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
